रफीक खान
मध्य प्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत मनगांव में एक मंदिर की मूर्ति के साथ हुई तोड़फोड़ के बाद क्षेत्रीय नागरिक इस कदर आक्रोशित हुए कि उन्होंने विधायक की क्लास लगा डाली। विधायक को दुक शब्दों में कह दिया कि वह उन लोगों के सामने नेतागिरी ना बताएं। नेता बहुत देखे हैं और उनके बाप-दादा भी नेता रहे हैं। जनता की समस्याओं से सीधे-सीधे नाता रखो, समय पर साथ दो, वरना समय आने पर जनता ही जवाब देगी। जनता और विधायक की बातचीत तथा मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति का बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक को यह कहते सुना जा सकता है कि मैं दूध का धुला नहीं हूं और न आप दूध के धुले हैं। Local citizens were enraged by the vandalism of the idol in the temple, and reprimanded the MLA, saying, "Don't talk to us about politics..."
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि यह पूरा मामला उस समय का है जब विधायक नरेंद्र प्रजापति मंदिर में मूर्ति तोड़फोड़ की घटना का जायज़ा लेने पहुंचे थे। इस दौरान मौके पर मौजूद एक युवक किसी बात को लेकर भड़क गया और विधायक से कहने लगा कि हमको नेतागिरी मत बताइए हमारे बाबा-पुरखा खूब नेतागिरी किए हैं। इसी बीच नशीली कफ सिरप के व्यापार को लेकर ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत की। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में अवैध सिरप की बिक्री जोरों पर है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इस पर विधायक ने जवाब दिया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है किसी ने बताया ही नहीं। आप लोग पुलिस में शिकायत करें। वीडियो में सब कुछ स्पष्ट है और न सिर्फ आवेश में आकर किसी ने कुछ कहा है बल्कि पूरी सोच समझ के साथ विधायक से संवाद किया गया है। विधायक के गोल-मल जवाब देने पर भी उन्हें सीधे तौर पर समझाया गया है। जनता जिन्हें अपना जनप्रतिनिधि चुनती है, उनसे सवाल कैसे किए जाते हैं और जवाब कैसे लिए जाते हैं? सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में खूब नजर आ रहा है।
