पहले इनोवा चालक की पिटाई, बाद में उसका पीछा और फिर एक्सीडेंट के बाद हमले का आरोप, FIR दर्ज - khabarupdateindia

खबरे

पहले इनोवा चालक की पिटाई, बाद में उसका पीछा और फिर एक्सीडेंट के बाद हमले का आरोप, FIR दर्ज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला अंतर्गत करेली स्टेशन पर रात को बारिश के भर पानी से पहुंचे छींटों को लेकर विवाद, मारपीट और बाद में छींटे उचटाने वाले इनोवा कार चालक का पीछा, आधी रात को एक्सीडेंट और अब हमले का आरोप... पुलिस इस तरह की FIR के बाद जांच कर रही है। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। इलाज के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। विवाद से लेकर मारपीट और घायलों तक में पुलिस का एक एएसआई शामिल है, जो वर्तमान में जबलपुर जिले के चरगंवा थाना में पदस्थ है। FIR lodged after Innova driver was allegedly beaten up, chased and then attacked after accident

जानकारी के मुताबिक मूलत: करेली निवासी पुलिस में सहायक उप निरीक्षक ASI के पद पर कार्यरत लाल सिंह सेन अपने गृह नगर गया था। वह किसी को छोड़ने के लिए करेली स्टेशन अपने बेटों के साथ पहुंचा, तभी एक इनोवा कार वहां से गुजरी और बारिश के भरे हुए पानी के छींटे उन लोगों पर आ पड़े। इस बात को लेकर इनोवा चालक और ASI परिवार में विवाद हुआ। ASI परिवार ने इनोबा कार चालक कुणाल शर्मा की पिटाई कर डाली। कुणाल शर्मा वहां से इनोवा लेकर करेली नगर की ओर बड़ा तो उसे लगा कि कुछ लोग पीछा कर रहे हैं। उसने वहां की गति तेज कर दी और फिर इनोवा नियंत्रित हो गई। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बाइक पर सवार पुलिस ASI तथा उसके बेटे शामिल हैं। साथ ही एक मोनू नाम का लड़का भी घायल हुआ है। घटना के बाद इनोवा लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने लगाए गए आरोप और अपने द्वारा की गई जांच के आधार पर एक्सीडेंट के दो मुकदमे दर्ज किए हैं। यह घटना क्लोज सर्किट कैमरा में भी दर्ज हुई है, जिसके वीडियो करेली तथा नरसिंहपुर में वायरल हो रहे हैं। घटना के पीछे हुए विवाद और मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में लगी हुई है।