रफीक खान
लोकायुक्त पुलिस विशेष स्थापना शाखा की टीम ने मध्य प्रदेश के रीवा संभाग अंतर्गत सीधी जिले में लोक निर्माण विभाग की एक महिला बाबू को ₹8000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिया निर्माण के भुगतान में ठेकेदार से एसडीओ और उनके अधीनस्थ दो इंजीनियर रिश्वत की मांग कर रहे थे। लोकायुक्त पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी लोगों को आरोपी बनाया है। मामले की जांच की जा रही है।SDO and sub-engineers were demanding commission in payment for culvert construction, case filed against all
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि एसडीओ रामाश्रय पटेल, उपयंत्री अखिलेश मौर्य और गंगा प्रसाद तिवारी ने शिकायतकर्ता राजकुमार साकेत से कमीशन की मांग की थी। सहायक ग्रेड 2 नेहा सिंह को उच्च विश्राम गृह में ट्रैप किया गया, जबकि तीन अन्य कर्मचारी फरार हो गए। यह कार्रवाई शिकायत की पुष्टि होने के बाद की गई है। लोकायुक्त पुलिस की टीम नेहा सिंह से सघन पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। रिश्वतखोरी के अन्य आरोपियों के ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है।
