मनचले अधिकारी की करतूत से कॉलेज छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, परिवार वालों ने घर और इलाका छोड़ा, पड़े खाने के लाले - khabarupdateindia

खबरे

मनचले अधिकारी की करतूत से कॉलेज छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, परिवार वालों ने घर और इलाका छोड़ा, पड़े खाने के लाले


रफीक खान
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बतौर सबलगढ़ एसडीएम के रूप में पदस्थ रहे तथा शासन और प्रशासन की अपनी हरकतों के कारण किरकिरी कराने वाले डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर पर एक बार फिर संगीन आरोप लगे हैं। जिस परिवार ने एसडीएम पर आरोप लगाए थे, उसका कहना है कि SDM निलंबित होने के बाद भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार धमकी दे रहा है। राजीनामा के लिए दबाव बना रहा है। इन सब हालात के चलते पीड़ित कॉलेज छात्रा ने अपनी एम.काम. की पढ़ाई छोड़ दी है। परिवार जान बचाने के चक्कर में इलाका छोड़ चुका है। धंधा पानी पूरी तरह से बैठ गया है और खाने के लाले पड़ गए हैं। डिप्टी कलेक्टर स्तर के इस अधिकारी की करतूत ने मध्य प्रदेश शासन को एक बार फिर कठघरे में ला खड़ा किया है। A college student has dropped out of school due to the actions of a lecherous officer, and her family has abandoned their home and neighborhood, leaving them struggling to find food.

उल्लेखनीय है कि एसडीएम आधी रात के बाद एक लड़की को अश्लील और अभद्र मैसेज भेजता रहा, उससे फोन पर बात करता रहा तथा पूरे परिवार को तरह-तरह की धमकी देता रहा। मामला कलेक्टर तक पहुंचा और फिर मुख्यमंत्री तक। पहले हटाने की बाद में निलंबित करने की कार्रवाई की जा चुकी है। पीड़िता की मां ने कहा कि “एसडीएम के खौफ के कारण मेरी बेटी हमेशा सहमी रहती है।” उन्होंने बताया कि एसडीएम निलंबित होने के बावजूद राजीनामा देने की धमकी दे रहा है और कह रहा है कि “अगर मामला खत्म नहीं किया तो उसकी जिंदगी नरक बना दूंगा।” मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसडीएम अरविंद माहौर को निलंबित कर दिया गया था। लेकिन निलंबन के बाद भी, माहौर ने पीड़िता के परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रखा है। पीड़िता की मां और चाचा ने एक बार फिर अधिकारियों से शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि “अगर वह वापस ड्यूटी पर लौटता है, तो वह हमारे परिवार को नहीं छोड़ेगा।”