रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में टेंट वालों की तरफ से लगाए जाने वाले ट्रेस का कल्चर जैसा बढ़ा, अब वह राहगीरों के लिए कहर बनकर सामने आ रहा है। यूं कहा जाए कि ट्रेस एक तरह से खूनी हो गए हैं। गढ़ा दशहरा चल समारोह के दौरान गुलौआ चौक पर ट्रेस गिरने से एक महिला की जहां मौत हो गई। वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। दर्जनों लोग घायल हुए। मंगलवार को गोरा बाजार में ट्रेस गिरने की खबर मिली है। यहां भी कई वाहन और कई लोग ट्रेस की चपेट में आए हैं। ट्रेस दुर्घटना के चलते अब जरूरी हो गया है कि पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से इसके लिए गाइडलाइन बनाएं और इन पर अंकुश भी लगाए। Jabalpur's "Trace" turned bloody, first in Garha Gulaua Chowk and now in Gora Bazaar, wreaking havoc on the people.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भीटा निवासी जूग्गू पटेल (उम्र 48 वर्ष ) नामक युवक घर से सदर बाजार जाने निकला था। बाइक सवार युवक जैसे ही गोराबाजार चौक स्थित पीके कम्युनिकेशन के पास पहुंचा, उसके ऊपर भारी भरकर लोहें का ट्रेस आ गिरा। उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंची। पूरा मार्ग ख़ून से लाल हो गया था। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल को विक्टोरिया अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इस हादसे में कई दुपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
