रफीक खान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अचानक करीब दो दर्जन से ज्यादा जिलों में बदमाशों के एनकाउंटर का अभियान शुरू करवा दिया। ऑपरेशन लंगड़ा और खल्लास के नाम से पुलिस ने बदमाशों को घेर कर गोलीबारी का शिकार बनाया। इनमें दो इनामी बदमाशों सहित कई को ढेर कर दिया गया। जबकि कई के हाथ और पैर में गोलियां लगी है। इस ऑपरेशन के बाद समूचे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया। राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। अभियान के दौरान एक एडिशनल एसपी तथा कुछ पुलिस वालों को भी गोली लगने की खबर है। The Chief Minister launched a simultaneous operation in more than two dozen districts, killing several people, including two wanted criminals.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मुजफ्फरनगर में एक लाख के इनामी महताब और सहारनपुर में एक लाख का इनामी इमरान पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने मौके से हथियार और नकदी बरामद की है। ताबड़तोड़ एनकाउंटर में इनामी बदमाशों समेत कई अपराधियों को ढेर कर दिया गया है। इसके साथ ही कई को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार भी किया गया है। सहारनपुर में एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर सहारनपुर में एक लाख का इनामी इमरान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, 10 कारतूस, 11,700 रुपये, सोने का एक कुंडल व दो बाइक बरामद कीं। इमरान के खिलाफ लूट, डकैती, गैंग्स्टर समेत 15 मुकदमे दर्ज थे। गुजरात की कंपनी का दो करोड़ रुपये लूटने वाले गिरोह का सरगना हथकड़ी समेत फरार होने के साढ़े सात घंटे बाद फिरोजाबाद में मुठभेड़ में मारा गया। मेरठ से लेकर मुजफ्फरनगर तक, फर्रुखाबाद से फिरोजाबाद तक, मुरादाबाद से मथुरा तक, हरदोई से उन्नाव तक, झांसी से बुलंदशहर तक, बागपत से बलिया तक, लखनऊ से गाजियाबाद तक, और शामली से झांसी तक पुलिस ने ये कार्रवाई की है। फरार इनामी बदमाश नरेश को पकड़ने के लिए, एएसपी अनुज चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। मक्खनपुर इलाके में नरेश और पुलिस का आमना-सामना हो जाता है और इसके बाद ऑपरेशन खल्लास शुरू हुआ। इस मुठभेड़ में एसओ रामगढ़ संजीव दुबे को गोली लगने की खबर है।
