ADGP की IAS पत्नी अभी गई हुई है विदेश, शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया, ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप - khabarupdateindia

खबरे

ADGP की IAS पत्नी अभी गई हुई है विदेश, शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया, ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप


रफीक खान
हरियाणा कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाय एस पूरन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। भारतीय पुलिस सेवा के ये अधिकारी एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ADGP के पद पर पदस्थ थे। मंगलवार को आईपीएस अधिकारी का शव उनके शासकीय बंगले से बरामद किया गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया है। आईपीएस IPS अधिकारी की पत्नी हरियाणा में ही भारतीय प्रशासनिक सेवा की IAS अधिकारी है और वह वर्तमान में मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के साथ अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल में विदेश गईं हुई है। घटना को लेकर ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप की स्थिति है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। The ADGP's IAS wife is currently abroad; her body has been sent for post-mortem, causing panic in the bureaucracy.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) पद पर तैनात वाई एस पूरन ने मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पूरन की पत्नी अमनीत पी कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी है। पुलिस ने पूरन का शव चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित उनके निजी आवास से बरामद किया है। कहा जा रहा है कि पूरन रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में तैनात थे। मंगलवार दोपहर को उनका शव चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के मकान में पाया गया।सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ IPS पूरन के घर पहुंची और उन्हें सेक्टर 16 के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आईपीएस अधिकारी ने खुद को गोली मारी है। घटना का कारण अज्ञात है।