मध्य प्रदेश में आईपीएस, आईएएस तथा एसपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, आशीष खरे का छिंदवाड़ा - khabarupdateindia

खबरे

मध्य प्रदेश में आईपीएस, आईएएस तथा एसपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, आशीष खरे का छिंदवाड़ा


रफीक खान
मध्य प्रदेश शासन की तरह विभाग द्वारा 6 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इनमें भारतीय पुलिस सेवा के अलावा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी भी शामिल है. जबलपुर में पदस्थ आशीष खरे को छिंदवाड़ा स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कफ सायरप मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्शन लेते हुए आईएएस अधिकारी दिनेश मौर्य को भी हटा दिया है. उनके स्थान पर आईएएस अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव संचालक लोक स्वास्थ्य सेवाएं को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए औषधि प्रशासन का दायित्व भी सौंपा है।Transfer orders issued for IPS, IAS and SPS officers in Madhya Pradesh; Ashish Khare transferred to Chhindwara