रफीक खान
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती को भगाकर ले जा रहा था। इसी दौरान उसे लोगों ने पकड़ लिया। घेरकर बुरी तरह पीटा और लगभग मरणासन्न कर दिया। इसके बाद उसकी बाइक भी जला दी गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए युवक को पहले जिला अस्पताल, बाद में इंदौर पहुंच कर भर्ती करवा दिया है। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है लेकिन हिंदू संगठन इसका जोरदार विरोध कर रहे हैं। अपहरण के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की जा रही है।Major incident in MP: Life in danger due to love affair, Hindu organizations allege kidnapping
इस सनसनी खींच घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि युवक ग्राम देन्दला निवासी शरीफ है। पुलिस और युवती के स्वजन, समाजजन व हिंदू संगठन के लोग युवक युवती की तलाश में जुटे थे। बताया जा रहा है कि दोपहर में ग्राम बेरछी के पास लोगों ने युवक युवती को देखा। जिस पर युवक के साथ मारपीट की गई और उसकी मोटरसाइकिल जला दी गई। इस घटनाक्रम को हिंदू संगठनों ने लव जिहाद बताया था और एक दिन पहले ही युवती के समाजजन के साथ एसपी ऑफिस का घेराव किया था। समाज जन और हिंदू संगठन के लोगों ने मामले में पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए थे पुलिस पर भी इस मामले में परिणाम देने की दबाव था। पुलिस का कहना है कि ग्राम बेरछी के पास देन्दला निवासी शरीफ के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की है और उसकी मोटरसाइकिल जला दी। मक्सी थाना क्षेत्र से लापता युवती की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शरीफ पर मक्सी थाना क्षेत्र की एक युवती के अपहरण का आरोप स्वजन ने सोमवार को एसपी ऑफिस में दिए ज्ञापन में लगाया था।
