अच्छा इंसान बनना भी कितना मुश्किल लेकिन भगवान बनने का भूत सवार, वायरल वीडियो पर हो रहे ट्रोल - khabarupdateindia

खबरे

अच्छा इंसान बनना भी कितना मुश्किल लेकिन भगवान बनने का भूत सवार, वायरल वीडियो पर हो रहे ट्रोल


रफीक खान
स्वार्थ और प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अच्छा इंसान बनना भी बहुत बड़ी चुनौती है और अगर ऐसे में किसी पर भगवान बनने का भूत सवार हो जाए तो निश्चित तौर पर वह ट्रोल ही होगा। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद एक वायरल वीडियो के मुताबिक भगवान बन बैठे हैं। बाकायदा उनका अभिषेक हो रहा है। वायरल वीडियो जिन-जिन तक पहुंच रहा है, जमकर उनकी बुद्धि, उनकी सोच और उनकी करनी को कोसा जा रहा है। It's so difficult to be a good person, but obsessed with becoming God, trolls on viral video

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि असल में यह वीडियो बनापुरा में निजी कॉलोनी में आयोजित मां दुर्गा की महाआरती के बाद का है। यहां सांसद दर्शन सिंह चौधरी को सिंहासन पर बिठाकर एक क्विटल फूलों से कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रों के साथ अभिषेक कर दिया। जमकर ट्रोल होने के बाद सांसद दर्शन चौधरी के बयान में सामने आया है कि मंत्रोच्चार का अपना एक महत्व रहता है। कार्यकर्ताओं में उत्साह रहता है। कांग्रेसियों का तो भाव हमेशा रहा है। उन्होंने भगवान राम को भी नहीं छोड़ा। राममंदिर पर प्रश्न चिन्ह लगाने का प्रयास किया। शायद मंत्रों से ही उन्हें घृणा है। बहरहाल इस घटनाक्रम पर सामाजिक प्रतिक्रियाएं बहुत अजीब-अजीब तरह की आ रही है।