PM नरेंद्र मोदी जन्मोत्सव: सेवा पखवाड़ा में लगाया हृदय रोग स्वास्थ्य शिविर, नि:शुल्क किए सारे परीक्षण - khabarupdateindia

खबरे

PM नरेंद्र मोदी जन्मोत्सव: सेवा पखवाड़ा में लगाया हृदय रोग स्वास्थ्य शिविर, नि:शुल्क किए सारे परीक्षण


रफीक खान
भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव सेवा पखवाड़ा के तहत निशुल्क हृदय रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अश्वनी कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में 157 हृदय रोगियों के परीक्षण किए गए। उन्हें परामर्श भी दिया गया और आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर के मामले में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ की जबलपुर इकाई पूरे मध्य प्रदेश में अब तक अग्रणी चल रही है। PM Narendra Modi's birthday: Heart disease health camp organised during Seva Pakhwada, all tests done free of cost

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अश्वनी कुमार त्रिवेदी जी के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष डॉ विवेक जैन के निर्देशन में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हर्ष रेड्डी द्वारा निशुल्क हृदय रोग से संबंधित जांच कर निशुल्क परीक्षण परीक्षण कर उचित सलाह दी गई। हृदय रोग स्वास्थ्य शिविर मैं भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, महामंत्री रजनीश यादव एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग दिया।स्वास्थ्य शिविर में डॉ महेंद्र पटेल,डॉ आशीष वर्मा, डॉ वीरेंद्र साहू, डॉ सचिन बुधौलिया, डीआर अमरेश पांडे, डॉ श्रीकांत साहू,डॉ मेघा रैकवार, अरविंद गुप्ता राकेश गुप्ता अंजना जायसवाल हिमांशु कुमार, रामेश्वरी एवं उनकी टीम का सहयोग रहा।