रफीक खान
शारदीय नवरात्र के समापन के बाद दशहरा के दिन दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ तो ट्रैक्टर ट्रालियों पर कर आ बरपा। मध्य प्रदेश में कई जगह ट्रैक्टर ट्रालियां नदी और तालाब में डूब गई। इन घटनाओं में 15 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। कई लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन करके जिंदा बचाया गया है। एक घटना में बंद ट्रैक्टर की चाबी को बच्चे ने घुमा दिया तो ट्रॉली सहित डूब गया। सभी जगह उपचार और राहत कार्य अभी भी जारी है। 11 people died in Khandwa, 2 in Damoh and 1 in Ujjain during Durga idol immersion, many were rescued alive.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि खंडवा में 11 शव निकाले गए। इनमें 8 बच्चियां शामिल हैं। 20-25 लोग सवार थे। फंदाना क्षेत्र के ग्राम अर्दला में दुर्गा विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें कई लोग कई लोग डूब गए। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। ग्राम पंचायत के पाडलाफाटा के ग्रामीण गुरुवार दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे। खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कई लोग डूब गए। अब तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 8 बच्चियां हैं। खंडवा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें 11 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। फंदाना क्षेत्र के ग्राम अर्दला में दुर्गा विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें कई लोग कई लोग डूब गए। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। ग्राम पंचायत के पाडलाफाटा के ग्रामीण गुरुवार दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 25 लोग सवार थे। तभी पुलिया के ऊपर से 'ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और लोग तालाब में डूब गए। इसी तरह उज्जैन जिले के बड़नगर में गुरुवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली चंबल नदी में गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में ट्रॉली में बैठे 7 लोग नदी में डूबने लगे, जिसमें से 6 की जान बचा ली गई। हादसे में एक व्यक्ति अब भी लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। यह सभी लोग देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। वहां एक 12 वर्ष के बच्चे ने गलती से ट्रैक्टर की चाबी घुमा दी। इससे ट्रैक्टर चालू हो गया और आगे बढ़ गया, जिससे ट्रैक्टर नदी में गिर गया। दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के चील घाट में ट्रैक्टर ट्रॉली ब्यारमा नदी के बहाव में फंस गई और पलट गई। उसमें सवार दो लोगों ने ट्रैक्टर पर चढ़कर पूरी रात काटी वहीं एक युवक जब उन्हें बचाने पहुंचा तो पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की बचाव टीम ने दोनों लोगों को रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई।
