बिना नंबर की लाल रंग की कार में आए थे आरोपी, अंदर लड़के और लड़कियां पी रहे थे सिगरेट, मचा ह्ड़कंप - khabarupdateindia

खबरे

बिना नंबर की लाल रंग की कार में आए थे आरोपी, अंदर लड़के और लड़कियां पी रहे थे सिगरेट, मचा ह्ड़कंप


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजीब घटना गुरुवार को घटित हो गई। विजयादशमी के दिन रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के जिन पुतलों को परंपरागत तरीके से समारोह पूर्वक चलाया जाना था, उन्हें शरारती तत्वों ने पहले ही राख में तब्दील कर दिया। लाल रंग की कार से आए लड़के और लड़कियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि कार में बैठे लड़के और लड़कियां शराब के नशे में धुत और सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे थे। बिना नंबर की कार थी और पुतले में आग लगाने के बाद में सभी वहां से भाग निकले। अब पुलिस मामले का खुलासा करने में लगी हुई है।The accused arrived in a red car without a number plate, and the boys and girls inside were smoking cigarettes, causing a stir.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भोपाल में दशहरा उत्सव के मुख्य आकर्षण, रावण दहन समारोह के आयोजक करीब 6 बजे उस समय दंग रह गए, जब उन्होंने रावण के पुतले को दशहरा मनाने वाली उत्साहित भीड़ के सामने दहन से कुछ घंटे पहले ही जलते हुए देखा। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ नशेड़ी युवक-युवतियां रावण के पुतले में आग लगाकर भाग गए। इसके बाद शाम के आयोजन के लिए दशहरा उत्सव समिति ने आनन-फानन में कामचलाऊ पुतले की व्यवस्था की। घटना नर्मदापुरम रोड स्थित आशिमा माल के पीछे की है। यहां अटल दशहरा मैदान पर 51 फीट ऊंचा रावण का पुतला खड़ा किया गया था, जिसमें आग लगा दी गई। मिसरोद थाना प्रभारी संदीप पवार ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आरोपित बिना नंबर की कार से आए थे, उनकी तलाश की जा रही है।