MP के कान्हा टाइगर रिजर्व में तीन बाघों की मौत से मचा ह्ड़कंप, आपसी संघर्ष या फिर कुछ और... - khabarupdateindia

खबरे

MP के कान्हा टाइगर रिजर्व में तीन बाघों की मौत से मचा ह्ड़कंप, आपसी संघर्ष या फिर कुछ और...


रफीक खान
मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में तीन बाघों की एक ही दिन एक ही साथ मौत होने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। मरने वाले बाघों में दो शावक और एक वयस्क बाघ शामिल है। प्रथम दृष्टया उनकी मौत आपसी संघर्ष के रूप में देखी जा रही है लेकिन जांच के बाद ही स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। वन मंत्रालय ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। पार्क प्रबंधन ने शवों का पोस्टमार्टम भी करवाया है। बाघों की लगातार हो रही मौतों से पर्यावरण और वन्य जीव प्रेमियों में अलग तरह का चिंतन चल रहा है। The death of three tigers in MP's Kanha Tiger Reserve caused a stir, whether it was due to mutual conflict or something else...

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जंगल सफारी शुरू होने के दूसरे दिन ही तीन बाघों के मरने की जानकारी मिली है। मृत बाघों में दो मादा शावक हैं। घटना के बाद पार्क प्रबंधन घटना की जांच कराने की बात कह रहा है। एक अक्टूबर से ही मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में सैलानियों की आवाजाही प्रारंभ हुई। दो मौतें कान्हा रेंज की मुंडीदादर बीट में हुईं, जबकि एक की मौत मुक्की रेंज की मवाला में हुई है। मुक्की में दो नर बाघों के बीच संघर्ष का पता चला है। यह घटना हाथी गश्ती दल के सामने ही हुई। मौके पर जब गश्ती दल पहुंचा तो वहां एक नर बाघ गुर्राते हुए दिखा और उससे कुछ दूरी पर ही एक बाघिन खड़ी रही। बाघिन के पास ही दो शावकों के शव पड़े रहे। सूचना पर स्थानीय वन अधिकारी, कान्हा पार्क के फील्ड डायरेक्टर तथा चिकित्सकों की टीम पहुंच गई थी।