विसर्जन जुलूस में मचा कोहराम, घायलों को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल, विधायक और अधिकारी भी पहुंचे - khabarupdateindia

खबरे

विसर्जन जुलूस में मचा कोहराम, घायलों को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल, विधायक और अधिकारी भी पहुंचे


रफीक खान
मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अंतर्गत पवई थाना क्षेत्र में महिंद्रा मार्ग के खमरिया मोड पर उस समय कोहराम की स्थिति बन गई, जब दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने जा रहे जुलूस के बीच एक बोलेरो आ घुसी। बोलेरो ने कई लोगों को कुचल डाला। घटना से चीख पुकार और अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें तीन लोगों की मौत हो जाने की खबर है। सूचना के बाद क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधि तथा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौक़े पर जा पहुंचे।Chaos erupted during the immersion procession; the injured were immediately rushed to the hospital; MLAs and officials also arrived.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि तेज गति होने की वजह से बोलेरो ने पहले मोटरसाइकिल सवारो को कुचला, फिर कार अनियंत्रित होकर चल जुलूस में शामिल लोगो को कुचल दिया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल घायलो को पवई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को कटनी व पन्ना के लिए रेफर किया गया। ऐसा कहां जा रहा है कि सिमरिया निवासी चालक देवराज उनके द्वारा बुलेरो कार अनियंत्रित रूप से चलाकर विसर्जन करने जा रहे लोगो को टक्कर मार दी, जिसमे 3 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग घायल है। जबलपुर तथा कटनी के कलेक्टर, एसपी ने भी घायलों से मुलाकात की मौके पर पवई विधायक भी पहुंच गए थे।