महिला की शिकायत पर जांच में TI और ASI दोषी पाए गए, DSP बनने का इंतजार कर रहे थे अब SI से होंगे रिटायर - khabarupdateindia

खबरे

महिला की शिकायत पर जांच में TI और ASI दोषी पाए गए, DSP बनने का इंतजार कर रहे थे अब SI से होंगे रिटायर



रफीक खान
मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तथा इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने एक महिला की शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर अजय वर्मा को पदावनत करते हुए सब इंस्पेक्टर बना दिया है, जबकि एएसआई धीरज शर्मा को सिपाही के पद पर रिवर्ट किया गया है। पुलिस कमिश्नर के इस सख्त एक्शन के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जिस पुलिस इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई है, वह इंदौर तथा उज्जैन के कई महत्वपूर्ण स्थान का प्रभार संभाल चुका है। जिनमें महाकाल थाना भी शामिल है। The TI and ASI were found guilty in the investigation based on the woman's complaint. They were waiting to become DSP and will now retire as SI.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि महाकाल थाना प्रभारी रहे टीआई अजय वर्मा के खिलाफ इंदौर में दुष्कर्म के एक मामले में महिला की शिकायत के बाद आरोपी से 20 लाख रुपए लेकर केस रफादफा करने की शिकायत हुई थी। दुष्कर्म का यह मामला 2022 का है। एक पीडि़ता ने एमआईजी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले में टीआई वर्मा, एएसआई शर्मा व एक अन्य आरक्षक ने आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर मामले को रफादफा किया। पहले रिश्वत के आरोपी पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया था। इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने शुक्रवार को टीआई वर्मा को 2 साल के लिए और एएसआई शर्मा को 5 साल के लिए पदावनत कर दिया। इस केस में एक आरक्षक को बर्खास्त किया जा चुका है। वर्मा साल 1994 में सब इंस्पेक्टर बने थे। वर्ष 2021 में उन्हें टी आई बनाया गया था। वे डीएसपी बनने की दौड़ में थे लेकिन अब दो साल बाद सब इंस्पेक्टर पद से ही रिटायर होंगे।