कलेक्टर के निर्देश पर पकड़ कर आश्रम पहुंचवाया गया, बैंक अकाउंट्स की हो रही जांच, परिजनों से पूछताछ - khabarupdateindia

खबरे

कलेक्टर के निर्देश पर पकड़ कर आश्रम पहुंचवाया गया, बैंक अकाउंट्स की हो रही जांच, परिजनों से पूछताछ


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों एक करोड़पति भिखारी की लगभग जबरदस्त चर्चा हो रही है। इस अधिकारी के पास कई मकान है। कई वाहन है। कई बैंक खाते हैं और यहां तक कि वह ब्याज पर पैसे चलवा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर भिखारी को पकड़ कर सेवाधाम आश्रम भिजवा दिया गया है। वहीं के बैंक खातों की जांच भी शुरू हो गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। He was arrested on the instructions of the Collector and taken to the ashram; bank accounts are being investigated and family members are being questioned.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जिले में 1600 से अधिक भिक्षुकों का रेस्क्यू कर सेवाधाम आश्रम भेजा जा चुका है, आठ सौ भिक्षुकों की काउंसलिंग कर पुनर्वास भी कराया गया। इन्हीं भिखारियों में मांगीलाल नाम का एक व्यक्ति भी मिला है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि जांच के दौरान सभी तथ्यों को ध्यान में रखा जाएगा और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मांगीलाल के भतीजे भीमसिंह का दावा है कि तीन ऑटो में से दो उसके हैं और कार की किस्त भी वही भरता है। मांगीलाल के एक मकान का विवाद भी चल रहा है। भतीजे का कहना है कि उन्होंने सराफा में कुछ लोगों को रुपये दिए हैं और ब्याज लेने जाते थे। अभी तक बहुत सारे ऐसे भिखारी के नाम सामने आए लेकिन बाद में वह बात इतनी तथ्यात्मक नहीं निकली। मांगीलाल के मामले में कलेक्टर और महिला बाल विकास विभाग में सारे रिकॉर्ड भी जुटाए जा रहे हैं और आगे की पड़ताल भी की जा रही है।