खेत से लौटने के दौरान महिला-पुरुषों ने घेर कर किया पथराव, जमीन विवाद भी आया सामने - khabarupdateindia

खबरे

खेत से लौटने के दौरान महिला-पुरुषों ने घेर कर किया पथराव, जमीन विवाद भी आया सामने


रफीक खान
मध्य प्रदेश के धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा का विषय बने रहे। पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक महिला और पुरुष पर हनी ट्रैप तथा झूठे रेप केस में फंसाने का आरोप लगाते हुए पूरे सिस्टम को हिला दिया। FIR दर्ज होने के बाद महिला ने उनकी ऑडियो वीडियो लीक कर दिए और सोमवार को खेत से लौटते वक्त उन पर जानलेवा हमला हो गया। चार महिला-पुरुषों ने मिलकर उनका सिर फोड़ दिया। इस घटना के पीछे जमीन का विवाद भी कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। While returning from the farm, men and women surrounded him and pelted him with stones, a land dispute also came to the fore.

इस संबंध में जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि घटना धामनोद थाना क्षेत्र के सिरसोदिया गांव की है। जमीन विवाद को लेकर विधायक पर हमला हुआ है। भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर के सिर में चोट आई है। विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बताया कि दोपहर में वह अपने खेत में गए थे। उन्होंने कहा कि इसी दौरान अचानक चार लोगों दो पुरुषों और दो महिलाओं ने मुझ पर हमला कर दिया। विधायक के सिर में चोट लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विधायक के साथ मौजूद उनके सहयोगियों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि साथ चल रहे लोगों की क्या भूमिका रही?