रफीक खान
नेताओं के विवादास्पद बयानों की श्रृंखला में एक नया नाम और आकर जुड़ गया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष शेष राव यादव ने ब्राह्मणों पर प्रहार करते हुए कहा है कि पंडितों का काम सिर्फ पूजा पाठ करना होता है, वे ज्ञान भी बाँटने लगे हैं और अब उन्हें सत्ता भी चाहिए है। सत्ता की भी लालच इन लोगों में बहुत बढ़ गई है। वहीं शेष राव यादव ने छोटे समाजों के लिए भी विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि यह लोग भी हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं। छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू की मौजूदगी में कही गई यह बात अब राजनीतिक हलके में जमकर चर्चा का विषय बनी है। Controversy: Apart from the Brahmin community, smaller castes were also attacked, saying – these people come and sit on us.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पाल समाज के कार्यक्रम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है। बयान को समाज को बांटने वाला बताया जा रहा है। कहा जाता है कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेषराव यादव ने कहा, “छोटे-छोटे समाज के लोग हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं।” इसके बाद उन्होंने पंडित समाज को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका काम पूजा-पाठ और ज्ञान देना है, जबकि सत्ता चलाने का अधिकार दूसरों का होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पंडित समाज पूजा भी करना चाहता है, ज्ञान भी देना चाहता है और सत्ता भी अपने हाथ में रखना चाहता है। ब्राह्मण समाज में तीव्र आक्रोश फैल गया। समाज के लोगों ने इसे अपमानजनक और समाज को बांटने वाला बयान बताया है। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस तरह की भाषा न केवल एक वर्ग विशेष को ठेस पहुंचाती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचाती है।
