सोशल मीडिया का बुखार "भूत" बनकर हो रहा सवार, रील और फेसबुक से लगातार बढ़ रहे हैं मामले - khabarupdateindia

खबरे

सोशल मीडिया का बुखार "भूत" बनकर हो रहा सवार, रील और फेसबुक से लगातार बढ़ रहे हैं मामले


रफीक खान
सोशल मीडिया का भूत नाबालिक लड़कियों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। फेसबुक और रील के चक्कर में नाबालिक लड़कियां घर छोड़ रही है या गलत रास्ते पर बढ़ रही हैं। मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय में वर्ष 2025 के आंकड़ों पर समीक्षा हुई, जिसमें सामने आया कि 13 हजार 146 नाबालिक लड़कियां घर छोड़कर भागी। इनमें से 2418 प्रेमियों के संग गईं। पुलिस का यह आंकड़ा समाज में चेतना के लिए अति महत्वपूर्ण है। सामाजिक पतन को रोकने के लिए खास तौर से समाज के जिम्मेदार और मनोवैज्ञानिकों को अपनी भूमिका निभाने आगे आना होगा। Social media fever is taking the form of a "ghost," with cases steadily rising through Reels and Facebook.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि 2025 के आंकड़े बताते हैं कि 1 साल में मध्यप्रदेश से 13,146 नाबालिग बच्चियां गुम हुईं। इनमें से 18.4 फीसदी (2418) प्रेमी के साथ गायब हो गईं। रिपोर्ट बताती है, गुम हुई बच्चियों के पीछे सबसे बड़ी वजह घर से नाराज होकर जाना है। 5692 (43.3 फीसदी) इसी कारण गायब हुईं। इनमें भी ज्यादातर मामलों में अप्रत्यक्ष रूप से प्रेम प्रसंग सामने आया। 2025 में 14520 को दस्तयाब भी किया गया। दस्तयाबी अपनी जगह है लेकिन जो घटनाएं गायब होने की हुई है, उन्हें गंभीरता से लिया जाना जरूरी है। जबलपुर की साइकोलॉजिस्ट डॉ. दीपा सिंह ठाकुर का कहना है कि फोन और फ्री इंटरनेट के कारण सोशल मीडिया का दुरुपयोग हो रहा है। फोन पर पोर्नोग्राफी आसानी से उपलब्ध है। रील के चक्कर में बच्चे बचपन खो रहे हैं। वे उम्र से पहले जवान हो रहे हैं। शारीरिक श्रम की बजाय मोबाइल पर बच्चों की व्यस्तता ज्यादा है और वह गुमराह हो रहे हैं। इसलिए सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर उनकी निगरानी जरूरी है।