चमकाई गई पिस्तौल और दिखाई चप्पल को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हो रही प्रतिक्रियाएं, विवेचना शुरू - khabarupdateindia

खबरे

चमकाई गई पिस्तौल और दिखाई चप्पल को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हो रही प्रतिक्रियाएं, विवेचना शुरू


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर लखन घनघोरिया के नेतृत्व में निकाली गई रैली और इस दौरान व्यवहारबाग पेट्रोल पंप के पीछे बने घर के ऊपर से चमकाई गई कथित पिस्तौल और दिखाई गई चप्पल का मामला सोशल मीडिया से उठकर पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने इस मामले को स्वत: संज्ञान लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर अंचल सोनकर के पुत्र राजा सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

The flashed pistol and the flashed slippers have sparked widespread reaction on social media, prompting an investigation.

उल्लेखनीय है कि लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रैली जब ब्यौहारबाग इलाके से गुजर रही थी तो वहां स्थित भाजपा के पूर्व विधायक अंचल सोनकर के घर में मौजूद उनके बेटे राजा सोनकर अपने घर की बालकनी में खड़े होकर रैली को देखकर पिस्तौल लहराते नजर आए। इतना ही नहीं उनके साथ बालकनी में मौजूद महिला रैली को देखकर चप्पल दिखा रही थी। ये पूरा वाक्या वीडियो में कैद हुआ है और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस घटना को लेकर राजा सोनकर का जो बयान आया उसके मुताबिक वह खिलौने वाली पिस्तौल लिए हुए था। हालांकि बेलबाग पुलिस थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर वर्षा सलामे ने भारतीय न्याय संहिता 125 तथा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत राजा सोनकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मुकदमे में सब इंस्पेक्टर वर्षा सलामे द्वारा हवलदार धर्माजी, आरक्षक मोहित तथा अभिमन्यु का हवाला देते हुए घटना को खुद देखना उल्लेखित किया गया है। मामले की विवेचना भी सब इंस्पेक्टर द्वारा की जा रही है।