घटना के बाद रविवार को स्टेट बर काउंसिल जबलपुर में हुई बैठक, 16 को कार्य से विरत रहने का लिया गया फैसला - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 15 February 2026

घटना के बाद रविवार को स्टेट बर काउंसिल जबलपुर में हुई बैठक, 16 को कार्य से विरत रहने का लिया गया फैसला




रफीक खान
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में जमीन विवाद को लेकर भाड़े के शूटरों से एक वकील को गोलियों से ढूंढ कर मौत के घाट उतारने का विरोध तेज हो गया है। वकील समुदाय की उच्च संस्था स्टेट बर काउंसिल आफ मध्य प्रदेश की जबलपुर में रविवार को बैठक हुई और 16 फरवरी को कार्य से विरत रहने का फैसला लिया गया। उधर पुलिस ने वकील पर गोली चलाने वाले का शॉर्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार भी कर लिया है। वकील समुदाय ने एक बार फिर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग बुलंद की है। Following the incident, a meeting was held at the State Bar Council in Jabalpur on Sunday and a decision was taken to abstain from work on the 16th.

जानकारी के मुताबिक शनिवार को 57 वर्षीय अधिवक्ता संजय सक्सेना की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी थी, जब वह कोर्ट जा रहे थे। इस मामले में पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और रविवार अल सुबह एक शॉर्ट एनकाउंटर के बाद सुपारी किलर सहित तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में दो गोलियां लगी हैं। जांच में सामने आया कि जमीन विवाद के चलते सुनील शर्मा नामक युवक ने वकील की हत्या की सुपारी दी थी। यह सुपारी पपेंद्र रावत (23) निवासी चांदपुर डबरा, गोलू रावत (25) निवासी घुघसी थाना बड़ौनी और जहीर (24) निवासी घुघसी थाना बड़ौनी को दी गई थी।