ब्राह्मण समाज में जबरदस्त रोष, भारी पुलिस बल तैनात, आरोपी से थाने में कर रही पुलिस सघन पूछताछ - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 15 February 2026

ब्राह्मण समाज में जबरदस्त रोष, भारी पुलिस बल तैनात, आरोपी से थाने में कर रही पुलिस सघन पूछताछ


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में महाशिवरात्रि की पूजा कर अपने घर लौट रहे एक बुजुर्ग पुजारी पर बके से ताबड़तोड़ प्रहार किए गए। गला रेतने के बाद तब तक धारदार हथियार से हमला किया जाता रहा, जब तक कि पुजारी की मौत नहीं हो गई। 75 वर्षीय बुजुर्ग पुजारी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में रोष और तनाव व्याप्त हो गया। ब्राह्मण समाज का कहना है कि आरोपी ब्राह्मणों से नफरत करता है और हत्या की यह वजह भी हो सकती है। मृतक पुजारी काफी सीधे और शांत स्वभाव के थे, उनका किसी से कोई पूर्व का विवाद नहीं रहा है। पुलिस आरोपी को थाने में रखकर सघन पूछताछ कर रही है। इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। In view of the sensitivity of the incident, heavy police force was deployed and the accused was being interrogated intensively at the police station.

घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि कुसमी के तहसील परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के 75 वर्षीय पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी रोज की तरह सुबह घर से मंदिर के लिए पूजा-अर्चना करने गए थे। पूजा के उपरांत वापस लौटते समय रास्ते में घात लगाए बाइक सवार दो युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से पुजारी का गला रेत दिया। वार इतना घातक था कि पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक इंद्रभान द्विवेदी बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और किसी से कोई दुश्मनी नहीं रखते थे। मृतक के भतीजे धीरेस कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी ने सीने में करीब आठ बार वार किए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। आरोपी ब्राह्मण समाज के प्रति बैर रखता था और पंडित जी की उससे कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही संभव हो पाएगा आरोपी लाला केवट को गिरफ्तार कर लिया है और उसके एक साथी की तलाश की जा रही है।