31 साल पुराने केस में पुलिस की कार्रवाई, सांसद बोले- राज्य सरकार के खिलाफ बोलने के कारण बनाया जा रहा निशाना - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 8 February 2026

31 साल पुराने केस में पुलिस की कार्रवाई, सांसद बोले- राज्य सरकार के खिलाफ बोलने के कारण बनाया जा रहा निशाना


रफीक खान
बिहार के पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित सांसद पप्पू यादव को आधी रात के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई 31 साल पुराने एक मामले में जारी वारंट के आधार पर की है। गिरफ्तारी पर पप्पू यादव ने कहा कि वह राज्य सरकार के खिलाफ लगातार बोल रहे हैं। राज्य सरकार के कारनामों को उजागर कर रहे हैं, इसलिए बदले की भावना से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। वरना संसद सत्र से वापस लौटने के बाद रात के 2:30 बजे पुलिस उनके यहां गिरफ्तार करने क्यों पहुंचती? सरकार और पुलिस चाहती तो सुबह भी उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता था। Police action in 31-year-old case, MP says he's being targeted for speaking out against the state government

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव को मेडिकल चेकअप के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) ले जाया गया। उनकी गिरफ्तारी पटना स्थित मन्दिरी इलाके में उनके आवास से हुई है। पटना पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची, उनके समर्थकों ने वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस के सामने लोगों ने पप्पू यादव वापस जाओ के नारे भी लगाए। लंबी बहस के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सांसद, पूर्णिया पप्पू यादव ने मीडिया से कहा कि मैं संसद सत्र में भाग लेकर लौटा हूं। मुझे अदालत के समन की जानकारी है और मैं कल पेश होऊंगा लेकिन पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आए हैं और वे दुर्व्यवहार कर रहे हैं। वह NEET अभ्यर्थी की मौत मामले में सरकार को घेर रहे हैं। इस केस की जांच CBI को सौंपी गई है।