शादी समारोह से लौटते वक्त भोपाल-बैतूल हाईवे पर अनियंत्रित हुई कार, रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 8 February 2026

शादी समारोह से लौटते वक्त भोपाल-बैतूल हाईवे पर अनियंत्रित हुई कार, रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन


रफीक खान
मध्य प्रदेश के भोपाल-बैतूल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जो आपस में जा गिरी। कार सवार आपस में जिगरी दोस्त बताए जा रहे हैं। कार सवार युवक एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर कार तथा मृत युवकों को बाहर निकाल लिया। A car lost control on the Bhopal-Betul highway while returning from a wedding ceremony, and a rescue operation continued overnight.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक कार रेलिंग तोड़कर सीधे पथारौटा नहर में गिर गई इस घटना के तुरंत बाद SDRF की टीमें मौके पर पहुंची। अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं। पुलिस को रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक कार पथरोटा नहर में गिर गई है। कार में सवार तीनों युवक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह पानी में डूब गई। मृतकों की पहचान रैसलपुर निवासी लकी पटेल (30) पुत्र भवानी शंकर पटेल, शिवम तिवारी (26) पुत्र महेश तिवारी, निवासी खीर पानी और अभय उर्फ अभि चौहान (19) पुत्र राकेश चौहान, निवासी जय प्रकाश नगर, पुरानी इटारसी के रूप में हुई है।