13 दिन बाद भी साध्वी की मिस्ट्री उलझी की उलझी ही, अग्नि परीक्षा-न्याय की भीख और न जाने क्या-क्या? - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 9 February 2026

13 दिन बाद भी साध्वी की मिस्ट्री उलझी की उलझी ही, अग्नि परीक्षा-न्याय की भीख और न जाने क्या-क्या?


रफीक खान
राजस्थान की प्रख्यात कथा वाचक, साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के 13 दिन बाद भी रहस्यों से पर्दा नहीं उठ सका है। मौत के 4 घंटे बाद साध्वी की ही सोशल मीडिया आईडी से की गई पोस्ट भी रहस्य की गर्त में पड़ी हुई है। साध्वी द्वारा उक्त पोस्ट में न्याय की भीख मांगना, अग्नि परीक्षा जैसे कई बिंदुओं को रेखांकित किया है। जो संदेहों को लगातार बढ़ा रहे हैं। पुलिस अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर बयान ले चुकी है। पुलिस को FSL से विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि रिपोर्ट से जांच को नई दिशा मिल सकती है। Even after 13 days, the mystery of the Sadhvi remains untangled, Agni Pariksha-begging for justice and who knows what else?

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि 13 दिन पूर्व साध्वी प्रेम बाईसा को उनके पिता और एक युवक कार से बोरानाडा स्थित आश्रम से पाल रोड स्थित प्रेक्षा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल पहुंचने का समय करीब शाम 5:30 बजे बताया गया है। साध्वी को बचाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन उनके शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं पाई गई। जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार, साध्वी के पिता ने बताया था कि उन्हें बुखार था, जिसके चलते आश्रम में नर्सिंग स्टाफ को बुलाकर इंजेक्शन लगवाया गया था। इसके कुछ समय बाद ही वह निढाल हो गईं। डॉक्टर्स ने शव को पोस्टमॉर्टम और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए एमडीएम अस्पताल या महात्मा गांधी अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी। अस्पताल की ओर से एंबुलेंस उपलब्ध कराने की पेशकश भी की गई, लेकिन साध्वी के पिता ने एंबुलेंस लेने से इनकार कर दिया और शव को निजी वाहन से ले जाने की बात कही। पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू साध्वी प्रेम बाईसा का सोशल मीडिया अकाउंट है। साध्वी की मौत शाम करीब 5:30 बजे हो चुकी थी, जबकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से रात करीब 9:28 बजे एक लंबी पोस्ट की गई। पोस्ट सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। साध्वी प्रेम बाईसा मामले में बोरानाडा थाना पुलिस जांच कर रही है और मौत और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े हर पहलू को भी देखा जा रहा है।