बाइक सवार बदमाशों ने शराब के लिए मांगे पैसे और फिर लहुलहान कर दिया, अस्पताल में कराया भर्ती - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 9 February 2026

बाइक सवार बदमाशों ने शराब के लिए मांगे पैसे और फिर लहुलहान कर दिया, अस्पताल में कराया भर्ती


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा में रेलवे के एक अधिकारी को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। घटना उस वक्त हुई, जब रेलवे के यह अधिकारी अपनी स्कूटर से घर वापस लौटते समय सब्जी खरीदने के लिए रुके थे। तभी बाइक सवार बदमाश आए और उनसे शराब के पैसों की मांग करने लगे। शराब के लिए ₹2000 देने से रेलवे अधिकारी ने साफ तौर पर इंकार कर दिया। जिससे उन्हें लहू लहान कर दिया। रेलवे अधिकारी को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। Bike-riding miscreants demanded money for liquor and then blew up, admitted to hospital

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि शक्ति नगर निवासी 35 वर्षीय रेलवे इंजीनियर कुनाल कुमार कार्यालय से लौटते समय सुविधा मार्केट में सब्जी खरीदने के लिये रुके, उसी दौरान मोटर सायकल में दो लड़के आए और गाली गलौच कर दो हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे मना करने पर बाइक चला रहे लड़के ने चाकू से हमला कर दिया।जिससे उनके हाथ के अंगूठे, जाँघ और उंगली में चोट आ गई। पुलिस ने अज्ञात लड़कों के खिलाफ धारा 296 (बी), 118(1), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।