पीछा कर स्कॉर्पियो रुकवाई और उतार कर की मारपीट, पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की तो जमकर हुआ थाने में हंगामा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 9 February 2026

पीछा कर स्कॉर्पियो रुकवाई और उतार कर की मारपीट, पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की तो जमकर हुआ थाने में हंगामा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवकों का पीछा किया फिर उनकी स्कॉर्पियो रुकवाई और उतार कर मारपीट की। युवकों के सिर फोड़ दिए और गाड़ी में भी तोड़फोड़ दी गई। घटना के बाद FIR दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंचे लोगों की जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो जमकर हंगामा हुआ। बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा पंजीबद्ध कर लिया गया। वर्चस्व को लेकर युवकों से काफी दिनों से विवाद चल रहा था और भारतीय जनता एवं मोर्चा नेता पहले भी दो बार इन पर हमले की कोशिश कर चुका था। They chased and stopped the Scorpio, pulled it out and beat it up. When the police did not register an FIR, there was a huge uproar in the police station.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना राऊ इलाके की है। शहर के सुदामा नगर के रहने वाले प्रखर शर्मा और नयन बाफना नाम के युवक कैट रोड स्थित एक कैफे से चाय पीकर अपनी स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि तभी रास्ते में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी ने अपने साथी समीर शर्मा और आदित्य के साथ मिलकर उनका पीछा किया और बीच रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में प्रखर और नयन दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने युवकों की स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ भी की है। आरोप है कि पुलिस ने पहले तो राजनीतिक दबाव में बहुत देर तक शिकायत नहीं लिखी लेकिन बाद में जब हंगामा हुआ तो पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही है। करीब 20 दिन पहले भी वेदांत और उसके साथियों ने इन युवकों पर महू नाका चौराहे पर भी हमले की कोशिश की थी लेकिन तब दोनों किसी तरह भाग निकले थे।