मामूली विवाद पर बाइक सवार ने अपने साथियों को बुला कर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस CC कैमरों से जुटा रही फुटेज - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 9 February 2026

मामूली विवाद पर बाइक सवार ने अपने साथियों को बुला कर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस CC कैमरों से जुटा रही फुटेज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में रांझी थाना अंतर्गत इलाके में एक कार चालक युवक को मामूली विवाद पर चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया गया। विवाद सड़क किनारे कार लगा रहे चालक युवक और बाइक में हुई टक्कर का बताया जा रहा है। बाइक में लगी टक्कर से बाइक सवार बौखला गया और उसने अपने साथियों को बुलाकर इस वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। क्लोज सर्किट कैमरों से फुटेज जुटाए जा रहे हैं। A biker called his friends and committed the crime over a minor dispute; police are collecting footage from CCTV cameras.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि अधारताल सब्जी मंडी निवासी एकांश साहू उम्र 35 फर्नीचर का कारोबारी था। पूर्व में वह रांझी थानान्तर्गत गोकलपुर में रहता था और डेंटल हाउस के पास उसका मकान भी है। वह गत रात अपनी क्रेटा कार से रांझी होते हुए गोकलपुर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा था। युवक अपनी कार को सड़क के किनारे लगा रहा था। तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गयी। जिसके कारण उसकी तथा मोटर साइकिल चालक के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान मोटर साइकिल चालक के फोन करने पर तीन-चार साथी दो पहिया वाहन से पहुंच गये थे। सभी ने मिलकर कार चालक के साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। सीने मे चाकू लगने के कारण युवक खून से लथपथ होकर गिर गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभ जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा दिया है।