नाच गाने के बीच बारात में मचा हड़कंप, दूल्हे ने कूद कर बचाई अपनी जान, दोनों को उपचार के लिए पहुंचाया गया अस्पताल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 9 February 2026

नाच गाने के बीच बारात में मचा हड़कंप, दूल्हे ने कूद कर बचाई अपनी जान, दोनों को उपचार के लिए पहुंचाया गया अस्पताल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दोपहर को निकल रही बारात के दौरान बज रहे डीजे की धमक से दूल्हे को ले जा रहा घोड़ा अचानक ऐसा बिचका कि दौड़ते हुए सीधे खुले कुएं में जा गिरा। गनीमत थी कि समय पर दूल्हे ने कूद कर अपनी जान बचा ली। हालांकि घटना में दोनों चोटिल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया है। Amid the dancing and singing, the wedding procession was in a state of chaos; the groom jumped to save his life; both were rushed to the hospital for treatment.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि खंडवा जिला के पंधाना तहसील अंतर्गत ग्राम फतेहपुर में एक विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम आवल्या विठ्ठल से बारात फतेहपुर पहुंची थी। दोपहर करीब दो बजे बारात के दौरान दूल्हे को घोड़ी पर बैठाया गया। ढोल-डीजे की तेज आवाज पर बाराती नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक तेज संगीत से घोड़ा घबरा गया। पलक झपकते ही सब कुछ हो गया।