पुलिस से बोला आरोपी- पंडित की पूजा के लिए बजाई जाने वाली घंटी सीने पर सांप की तरह लोटती थी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 18 February 2026

पुलिस से बोला आरोपी- पंडित की पूजा के लिए बजाई जाने वाली घंटी सीने पर सांप की तरह लोटती थी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सीधे जिले में महाशिवरात्रि के दिन एक बुजुर्ग पुजारी की हत्या करने वाले आरोपी को अपने किए पर जरा भी मलाल नहीं है। उसका कहना है कि पूजा के लिए पंडित जब घंटी बजाता था तो उसकी आवाज सीने पर सांप की तरह लोटती थी। वह कई दिनों से परेशान था और आखिर महाशिवरात्रि के दिन पंडित को मौत के घाट उतर ही दिया। उधर घटना को लेकर अभी भी विरोध और तनाव इलाके में कायम है। पुलिस ने पुजारी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी की मटन शॉप और घर को सील कर दिया है। पुजारी के समर्थक मांग कर रहे हैं कि उसकी दुकान और मकान पर बुलडोजर चलाया जाए। The accused told the police that the bell rung for the priest's prayers would roll like a snake on his chest.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सीधी जिले के कुसमी इलाके में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा करके लौट रहे हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 75 वर्षीय पुजारी इंद्रभान द्विवेदी की हत्या उस वक्त की गई है, जब वो मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव के हालात हैं। आक्रोशित भीड़ की मांग पर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की मुर्गा-मीट शॉप के साथ साथ घर को सील कर दिया गया है। आरोपी का नाम कामता प्रसाद उर्फ लाला केवट बताया जा रहा है। आरोपी सड़क पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और पुजारी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसपर पुजारी सड़क पर गिर पड़े। आरोपी से पुलिस ने काफी पूछताछ की है लेकिन वह घटना का कारण बताने में ज्यादातर जवाब गोल-मोल दे रहा है।