कार्यपालन यंत्री चौकीदार से, अकाउंटेंट सफाई कर्मी से और JMC का टैक्स कलेक्टर नाम चढ़ाने ले रहा था रिश्वत - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 18 February 2026

कार्यपालन यंत्री चौकीदार से, अकाउंटेंट सफाई कर्मी से और JMC का टैक्स कलेक्टर नाम चढ़ाने ले रहा था रिश्वत


रफीक खान
एक दिन में अलग-अलग विभागों के तीन घूसखोर अफसरों गिरफ्तार किया गया है। जबलपुर संभाग में एक ही दिन में तीन स्थानों पर कार्रवाई की गई। रिश्वतखोरों में एक कार्यपालन यंत्री, एक अकाउंटेंट तथा नगर निगम जबलपुर का टैक्स कलेक्टर शामिल है। कार्यपालन यंत्री चौकीदार से, अकाउंटेंट सफाई कर्मचारी से और टैक्स कलेक्टर नाम चढ़ाने के बदले रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिए गए हैं। The executive engineer was taking bribes from the watchman, the accountant from the sanitation worker and the tax collector of JMC was taking bribes to get their names registered.

कटनी में आवेदक कुंवर लाल रजक चौकीदार के पद से 2024 में सेवानिवृत हुए थे, वर्ष 2011 से 2017 तक वर्गीकरण की कारवाही में न्यायालय जबलपुर के आदेश से 7-8 लाख रूपये एरियर के मिलना थे, किन्तु आरोपी व्ही. ए. सिद्दीकी प्रभारी कार्यपालन यंत्री,जलसंसाधन विभाग जिला कटनी एरियर के भुगतान के बदले 50 हजार की मांग कर रहा था। पहली किस्त के रूप में 20000रुपए रिश्वत लेने को तैयार हो गया। आरोपी सिद्दीकी को उसके शासकीय आवास के अंदर बैठक से रंगे हाथों पकड़ा गया। नगर पालिका डोंगर परासिया जिला छिंदवाड़ा का लेखापाल शैलेन्द्र शर्मा को 5 हजार रिश्वत लेते आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर ने धर दबोचा। नगर पालिका का एकाउंटेंट सफाई कर्मी सुंदर लाल पिंड परोचे से रिटायर मेट का फंड और पेंशन देने के बदले में घूस मांग रहा था। आरोपी को रंगे हाथों दबोचने के लिए eow एसपी अनिल विश्वकर्मा ने एक दल का गठन किया था, जिसको आज 17 फरवरी को पकड़ लिया। नगर पालिका डोंगर परासिया जिला छिंदवाड़ा का लेखापाल शैलेन्द्र शर्मा को 5 हजार रिश्वत लेते आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर ने धर दबोचा। नगर पालिका का एकाउंटेंट सफाई कर्मी सुंदर लाल पिंड परोचे से रिटायर मेट का फंड और पेंशन देने के बदले में घूस मांग रहा था। आवेदक दीपक कुशवाहा की पत्नी के नाम नजूल का मकान है, जिसकी टेक्स रसीद में पुराने टेक्स धारक की जगह अपनी पत्नी का नाम चढ़वाने के एवज में आरोपी चन्द्रभान नोनिया,कर संग्रहता, जबलपुर के रांझी संभागीय कार्यालय नगर निगम जोन क्रमांक -10 द्वारा 5000 रु रिश्वत की मांग की जा रही थी। आज आरोपी को दिनांक 17 फरबरी को आवेदक के घर मुंडी टोरिया, रांझी में ₹3000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।