खालिस्तान नेशनल आर्मी ने अस्पताल को भेजा ई-मेल, पोलोनियम-210 से किया संक्रमित, बेअंत सिंह जैसा होगा अंत - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 18 February 2026

खालिस्तान नेशनल आर्मी ने अस्पताल को भेजा ई-मेल, पोलोनियम-210 से किया संक्रमित, बेअंत सिंह जैसा होगा अंत


रफीक खान
पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवंत मान को जहर देने का दावा खालिस्तान नेशनल आर्मी KAN ने किया है। अस्पताल को भेजे एक ई-मेल में उल्लेखित किया गया है कि उन्हें पोलोनियम-210 से संक्रमित किया गया है। यह खतरनाक जहर है और अगर भगवंत मान बच भी गए तो उनका अंत पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। इस खबर के बाद पंजाब की सरकार और प्रशासन में खलबली मच गई। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी संदिग्ध और संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान लगातार जारी है। ई-मेल में कुछ स्कूलों को भी निशाना बनाने की बात की गई है, वहां सरकार ने छुट्टी घोषित कर दी है। Khalistan National Army sends email to hospital, infects with Polonium-210, threatens end like Beant Singh

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन को एक धमकी भरा ई-मेल मिला। इसमें अस्पताल को बम से उड़ाने की बात कही गई है। साथ ही ये दावा किया गया है कि सीएम मान को पोलोनियम-210 नाम के खतरनाक रेडियोएक्टिव पदार्थ दिया गया है। ई-मेल में यह भी लिखा गया है कि अगर सीएम मान बच भी जाते हैं, तो उन्हें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि मेल में सिर्फ धमकी नहीं बल्कि गंभीर आरोप और डराने वाली चेतावनी भी दी गई है। ई-मेल में यह भी कहा गया कि मोहाली के स्कूलों को भी निशाना बनाया जा सकता है। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए मोहाली के करीब 16 स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। पोलोनियम-210 को दुनिया के सबसे घातक जहरों में गिना जाता है। यह शरीर में प्रवेश करते ही अंदरूनी अंगों और DNA को नुकसान पहुंचाता है। इसकी सबसे डरावनी बात यह है कि यह अल्फा रेडिएशन छोड़ता है, जिसे बाहर से पकड़ना मुश्किल होता है। कम मन को ब्लड प्रेशर बढ़ाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया था लेकिन दोबारा फिर तबीयत बिगड़ने से वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है। राज्य तथा केंद्र की तमाम खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है।