MP: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस घटना के पीछे की सच्चाई जानने में जुटी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 17 February 2026

MP: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस घटना के पीछे की सच्चाई जानने में जुटी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में वन विभाग के नर्सरी स्थित ऑफिस में मंगलवार को बड़ी वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने पहुंच कर वन विभाग के डिप्टी रेंजर तथा एक महिला व एक पुरुष कर्मचारी को गोली मार दी। घटना के पीछे कारण क्या है? इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। उधर कुछ ही देर बाद आरोपी का शव निकट स्थित जंगल के पेड़ से लटका पाया गया। सूचना पाकर पुलिस दोनों घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल में लगी हुई है। MP: After committing the crime, the accused's body was found hanging from a tree; police are trying to unravel the truth behind the incident.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि नर्सरी प्रभारी डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा अपने ऑफिस में काम में व्यस्त थे। तभी पूर्व कर्मचारी पूरन उर्फ गुड्डा लोधी वहां पहुंचा और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा को पीठ में गोली लगी। महिला कर्मचारी सुमन बाई भी हमले की चपेट में आ गईं। उन्हें लगी गोली शरीर के आर-पार हो गई, जिससे उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मौके पर मौजूद एक अन्य कर्मचारी डालचंद ने सूझबूझ दिखाते हुए जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई। गोली उसके ऊपर से निकल गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति गंभीर, लेकिन स्थिर बताई जा रही है। फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरन उर्फ गुड्डा लोधी मौके से फरार हो गया। ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र की घेराबंदी की और उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव नर्सरी से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला। पूरन करीब पांच वर्ष पूर्व अमरावत नर्सरी में मजदूरी करता था। ड्यूटी में लापरवाही के चलते उसे सेवा से हटा दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते उसने खौफनाक कदम उठाया होगा।