आत्मा से बात करने के लिए मुंबई के नाला सोपारा में किया टोना टोटका, आरोपी ने किए रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 16 February 2026

आत्मा से बात करने के लिए मुंबई के नाला सोपारा में किया टोना टोटका, आरोपी ने किए रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कर दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे पुलिस के सामने किए हैं। आरोपी पियूष धनोतिया ने हत्या के बाद युवती के साथ दरिंदगी भी की। गांजा और शराब के आदि आरोपी ने यौन उत्तेजक दवाइयां का सेवन किया। मर्डर के बाद ही छात्र के मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो शेयर किए और उन्हें उसके स्टेटस में भी लगाया। हैवानियत की यह कहानी सुनकर जांच करने पहुंची लेडी सब इंस्पेक्टर भी रो पड़ी। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्या से जुड़े सभी सबूत एकत्र करेगी। Black magic was performed in Mumbai's Nala Sopara to communicate with a spirit; the accused made shocking revelations.

जानकारी के मुताबिक आरोपी पीयूष धनोतिया ने एमबीए छात्रा की हत्या करके पहले कमरे में ही नशा किया। इसके बाद शव से हैवानियत करके वो रूम से निकलकर सीधे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर उसने सिम कार्ड तोड़कर फेंका। इसके बाद नई सिम लेकर मुंबई की ट्रेन में सवार हो गया। मुंबई पहुंचकर वो एक लॉज में ठहरा। यहां एक दिन आराम करने के बाद उसने नौकरी तलाशनी शुरु की। दो दिन बाद उसे सोशल मीडिया पर इंदौर स्थित उसके कमरे से छात्रा की लाश मिलने की सूचना मिली। मुंबई से गिरफ्तारी के बाद इंदौर पुलिस ने पीयूष को 3 दिन के रिमांड पर लिया है। शव मिलने के बाद आरोपी ने छात्रा के फोन को मुंबई में ऑन किया था। इसके बाद फोन लेकर वो किसी ट्रेन में बैठ जाता था। 100 कि.मी बाद वो ट्रेन चैंज कर देता। ऐसा करके वो पुलिस को गुमराह कर रहा था। पुलिस ने उसे ट्रेक करते हुए अंधेरी स्टेशन के ब्रिज के पास से दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने आत्मा से बात करने का तरीका यूट्यूब पर खोजा। संबंधित वीडियो में बताए अनुसार पूजा का सामान खरीदा और नाला सोपारा इलाके में बैठकर टोना-टोटका भी किया। घटना के दिन छात्र द्वारा शादी की जिद करने तथा उसके मोबाइल पर चैटिंग के एक दूसरे ऐप को देखकर दोनों के अलावा किसी तीसरे की शंका पर जमकर विवाद हुआ। 15 दिन पूर्व की गई प्लानिंग के अनुसार हत्या को अंजाम दिया गया।