चेहरा बुरी तरह हुआ क्षत-विक्षत, पहचान पाना मुश्किल, पुलिस लगातार कर रहे लोगों से पूछताछ - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 16 February 2026

चेहरा बुरी तरह हुआ क्षत-विक्षत, पहचान पाना मुश्किल, पुलिस लगातार कर रहे लोगों से पूछताछ


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पाटन थाना क्षेत्र रविवार को एक महिला की लाश क्षत-विक्षत हालत में बरामद की गई। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि महिला के साथ रेप करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। चेहरे पर पत्थर पटक कर पहचान मिटाने की भी कोशिश की गई है। महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के कई गांव के लोगों से लगातार पूछताछ कर घटना की पतासाजी में लगी हुई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है और पोस्टमार्टम की प्राथमिक शॉर्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

The face was badly mutilated, making it difficult to identify, and police are continuously questioning people.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पाटन स्थित सिमरिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवती की लाश खेत की मेड़ पर मिली। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिला की लाश देखकर ऐसा संदेह व्यक्त किया गया है कि रेप के बाद युवती के सिर व चेहरे पर पत्थर पटककर हत्या की है। सिमरिया में कुछ लोगों ने एक खेत की मेड़ पर क्षतविक्षत हालत में युवती की लाश देखी। जिसका चेहरा व सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था। कपड़े अस्त व्यस्त थे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है। हत्या कहीं और कर शव यहां फेंके जाने की आशंका भी जताई जा रही है।