रफीक खान
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बीच सड़क पर कार अड़ा के हो रही शराबखोरी में चूर बदमाशों ने जमकर चाकू बाजी की। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। शराबखोरी कर रहे बदमाशों को यह नागवार गुजरा कि उनसे मृतक ने कार हटाने के लिए क्यों बोला? बीच बचाव करने पर बाकी लोगों को चाकू मार दिए।घटना को लेकर इलाके में जबरदस्त आक्रोश है। पुलिस ने हत्या तथा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। Five injured were rushed to the hospital; drunken miscreants became enraged upon hearing about the car being removed in MP.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि नागदहार गांव निवासी 30 वर्षीय गोधन यादव बैंड और धमाल पार्टी को घंसौर के कुदवारी गांव में आयोजित विवाह समारोह में गया था। रात लगभग 3 बजे कुदवारी से धमाल पार्टी वापस नागदहार गांव लौट रही थी। इसी बीच अपने रिश्तेदार से मिलने गोधन ने पिकअप वाहन को बरोदा गांव की सड़क में मोड़ दिया।बरोदा गांव में तिगड्डे के पास गांव की मुख्य सड़क में कार खड़ी कर कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। सड़क के दोनों ओर खेत होने के कारण पिकअप वाहन आगे नहीं बढ़ सकता था। गोधन ने पार्टी मना रहे लोगों से कार हटाने की बात कही। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि शराब पार्टी मना रहे आरोपियों ने चाकू निकालकर गोधन पर गर्दन के नीचे, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में कई घाव कर दिए। बीच बचाव करने आगे आए हल्के वंशकार, राजेश तथा अन्य पर भी चाकू से वार कर दिए। घटना के बाद पिकअप में सवार अन्य लोगों ने तत्काल गंभीर रूप से घायल गोधन व हल्के को लखनादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां अधिक रक्त बह जाने के कारण गोधन ने दमतोड़ दिया। इस मामले में सिवनी जिले के एसपी सुनील कुमार मेहता ने मीडिया से कहा कि फरियादी पक्ष के अनुसार सड़क पर कार खड़ी कर शराब पार्टी कर रहे लोगों को कार हटाने को कहा गया था। इसके बाद कहासुनी व विवाद बढ़ गया। इसी बीच अज्ञात आरोपियों द्वारा चाकू से हमला करने से घायल गोधन की मौत हो गई। मारपीट में घायल एक अन्य व्यक्ति को जबलपुर रैफर किया गया है, जिसका इलाज चल रहा है।
