70 लाख का सोना और 14 लाख कैश बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश में 10 टीम लगातार सक्रिय - khabarupdateindia

खबरे

70 लाख का सोना और 14 लाख कैश बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश में 10 टीम लगातार सक्रिय


रफीक खान
मध्य प्रदेश के कोयला अंचल सिंगरौली स्थित महाराष्ट्र बैंक में हुई करोड़ों रुपए की डकैती का मास्टरमाइंड पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 70 लाख रुपए नगद तथा 14 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। पुलिस की 10 टीम लगातार सक्रिय है और वह अन्य आरोपियों की तलाश कर रहीं हैं। गिरफ्तार मास्टरमाइंड से पुलिस सघन पूछताछ कर अन्य आरोपियों को राउंडअप करने की लगातार कवायद में जुटी हुई है। Gold worth Rs 70 lakh and cash worth Rs 14 lakh recovered, 10 teams continuously active in search of other accused.

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दोपहर करीब 12:50 बजे बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद न सिर्फ सिंगरौली बल्कि आसपास के इलाकों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। सिंगरौली से लेकर भोपाल तक पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना खुद सिंगरौली जायजा लेने के लिए आ पहुंचे। साथ ही डीजीपी ने ₹50000 इनाम की भी घोषणा आरोपियों पर कर दी। पांच आरोपियों में से एक को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा झारखंड में छिपा होने की जानकारी सामने आई है। शेष तीन आरोपियों की तलाश में तीन राज्यों की टीमें मैदान में उतरी हुई हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से 14 लाख रुपए कैश और 70 लाख रुपए का सोना बरामद कर लिया है।