रफीक खान
मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी 10 से ज्यादा पेट्रोल पंप के मालिक, करोड़पति दंपति ने ढाई साल की मासूम को हाईवे पर फेंक दिया। नेशनल हाईवे 552 पर लावारिस हालत में भटकती मिली मासूम को किसी और ने नहीं बल्कि विधिवत तौर पर गोद लेने वाले ने ही उसे मरने के लिए छोड़ दिया। लोगों ने रोती बिलखती मासूम को उठाकर जब पुलिस के पास पहुंचाया, तब आरोपियों की तलाश की गई और श्योपुर से दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि कथित तौर पर करोड़पति दंपत्ति निकली तो धार्मिक यात्रा पर थी लेकिन इतना बड़ा पाप कर डाला। घटना के पीछे दंपति ने अब तक की पूछताछ में पुलिस को बताया कि व्यापार में लगातार हो रहे घाटे को लेकर उन्होंने गोद ली हुई बच्ची को अशुभ माना और यह दरिंदगी कर डाली। Police arrested him, he had set out on a religious pilgrimage and considering the girl inauspicious, he committed such a big sin...!
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जो लोग बालिका को हाईवे पर छोड़कर गए थे, वह राजगढ़ जिला निवासी आकाश मूंदड़ा और उसकी पत्नी कृतिका हैं, आरोपी दंपत्ति करोड़पति हैं और इनके 10 से ज्यादा पेट्रोल पंप भी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बालिका को गोद लिया था, कुछ दिनों से उनका कारोबार ठीक नहीं चल रहा था, इसे लेकर इस दंपत्ति के मन में यह खयाल आया कि, बालिका को गोद लेने के बाद से ही उनका काम-काज गड़बड़ हुआ है और उन्होंने बालिका को हाईवे पर छोड़ दिया। आकाश मूंदड़ा और उसकी पत्नी कृतिका बाबा खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी की धार्मिक यात्रा के लिए बालिका को अपने साथ कार में लेकर राजगढ़ से निकले थे, इसी दौरान श्योपुर शहर से निकलने के बाद उनके मन में बालिका को छोड़ने का गंदा खयाल आ गया। उनके मन में बालिका के प्रति दया तक नहीं आई कि ढाई साल की मासूम जो ठीक से कुछ सोच-समझ तक नहीं सकती उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। इस घटना के बाद करोड़पति दंपत्ति के खिलाफ लोगों ने तीखी टिप्पणियां की है।
