रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक साधु बाबा की दर्शन नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। नर्मदा नदी के पुल घाट के समीप नर्मदा मंदिर का निर्माण करवा रहे साधु बाबा को अज्ञात बदमाशों में धारदार हथियारों से काट कर मौत के घाट उतार दिया। निर्माण कार्य में लगे लोगों ने देखा कि साधु बाबा अपनी कुटिया से बाहर नहीं निकले हैं तो ताक झांक की गई, जिसमें हत्या का पता चला। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा जायजा लिया। There was a stir in Jabalpur's Bargi Nagar area after the incident; senior police officers including the SP inspected the spot.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बरगी नगर स्थित निमार्णाधीन मंदिर के पास स्थित कुटिया में वृद्ध महाराज के मृत मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे हमराह स्टाफ के पहुंचे, जहॉ सुशील मिस्त्री उम्र 40 वर्ष निवासी बरगी नगर मार्केट चौकी बरगी नगर थाना बरगी ने बताया कि पुलघाट में मॉ नर्मदा का मंदिर बन रहा है। जहॉ पर वह विगत 6 माह से सुपरवाईजर का काम कर रहा है। पास मे बनी कुटिया मे तारापुरी महाराज रहते जो मंदिर का निमार्ण करा रहे है मंदिर के कार्य के साथ साथ वह महाराज की भी सेवा करता है। सुबह 10 बजे तारा पुरी महाराज के लिये भोजन लेकर उनकी कुटिया में पहुंचा तो देखा कि मंदिर में काम करने वाले लोग बाहर खडे थी जिनसे पूछा कि महाराज कहॉ है तो उन्होने बताया कि अभी तक जागे नहीं है। उसने कटिया के अंदर झांक कर देखा तो अंदर खून फैला तथा महाराज जी बिस्तर पर एक तरफ उल्टे पडे दिखे, टीव्हीएस गाडी भी गिरी पडी दिखी है। कमरे मे खून अधिक फैला था महाराज जी के सिर, पीठ, कंधे व शरीर पर गहरे घाव थे, चारो तरफ खून के छींटे थे, किसी अज्ञात ने महाराज तारचंद कुशवाह उर्फ तारापुरी महाराज उम्र 67 वर्ष निवासी घंसौर जिला सिवनी हाल निवासी पुल घाट ग्राम मनकेडी चौकी बरगी नगर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है।
