रफीक खान
मध्य प्रदेश के विंध्य अंचल के एक नेता विनोद मिश्रा का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। काफी कम उम्र की युवती के साथ नेताजी आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। कथित तौर पर युवती ने भी इंस्टा आईडी में वीडियो अपलोड किया है और फनी म्यूजिक भी बैकग्राउंड में दिया है। जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके विनोद मिश्रा के मामले से राजनीतिक क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है। वहीं कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने ही यह पल्ला झाड़ दिया है कि वह उनकी पार्टी के नेता है। Seen in a compromising position with a much younger woman, funny background music on Insta ID
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि वीडियो पर चर्चा तेज होने के बाद मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि विनोद मिश्रा कांग्रेस नेता हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने दावा किया कि नेताजी भाजपा विधायक के करीबी हैं। नेता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मऊगंज एसपी दिलीप सोनी को इस तरह की कोई भी रिपोर्ट या मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर इस तरह की रिपोर्ट सामने आती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
