रफीक खान
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी लेडी CMHO को रिश्वत लेते हुए भोपाल लोकायुक्त पुलिस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रेडियोलॉजिस्ट के अप्रूवल के बदले ₹50000 में मामला तय हुआ था। सीएमएचओ मैडम ₹30 हजार रुपए पहले ही ले चुकी थी ₹20000 की दूसरी किस्त लेते वक्त ट्रैप हो गई। रिश्वत की मांग और लेने तक सब कुछ ठीक था लेकिन जैसे ही लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उन्हें दबोचा, वह चक्कर खाकर गिर पड़ी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगे की कार्रवाई की गई। Blood pressure increased, she fainted and fell, she was taking bribe from the operator for approval by the radiologist.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि राजगढ़ की सुविधा सोनोग्राफी सेंटर के संचालक हरिओम अहिरवार निवासी भोपाल ने यह शिकायत की थी। उन्होंने टीम को बताया कि पूर्व में पदस्थ रेडियोलॉजिस्ट की जगह दूसरे डॉ. आकाश तनेजा को रेडियोलॉजिस्ट के रूप में पदस्थ करना है। इसके लिए सीएमएचओ की आईडी से अप्रूवल लगता है। जिसके लिए पिछले महीने सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल के पास निवेदन किया था और जरूरी दस्तावेज जमा करवाए थे। इसके बाद जब संचालक हरिओम अहिरवार सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल से मिलने पहुंचे तो उन्होंने 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बताया जाता है कि चक्कर खाकर गिरने के बाद डॉक्टर्स ने जांच की तो पता चला कि उनका ब्लड प्रेशर 180 तक पहुंच गया। इसके बाद उन्हें दवाई दी गई, तब जाकर तबीयत ठीक हुई। बताया जाता है कि वे हाई ब्लड प्रेशर की दवाइयां लेती हैं। शुक्रवार को ली भी थी, लेकिन अचानक कार्रवाई के कारण उनका बीपी हाई हो गया।
