संघर्ष में कई घायल, पूरी रात कई थानों की पुलिस देती रही इलाके में पहरा, फ्लैग मार्च भी किया गया - khabarupdateindia

खबरे

संघर्ष में कई घायल, पूरी रात कई थानों की पुलिस देती रही इलाके में पहरा, फ्लैग मार्च भी किया गया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सागर शहर में बीती रात दो बाइक सवारों के बीच मामूली टक्कर के बाद सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की खबर सामने आई है। दो समुदायों के बीच मारपीट में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। शहर के कई थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से सदर इलाके में मोर्चा संभाला तथा पूरी रात पहरेदारी करते हुए फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। Several people were injured in the clashes, with police from several police stations patrolling the area throughout the night and a flag march also being conducted.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कैंट थाना इलाके में रात करीब 9:30 बजे संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास दो युवकों की बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर के चलते शुरु हुई कहासुनी में सौरभ भाटिया नाम के युवक के साथ दूसरे समुदाय के बाइक सवार ने मारपीट कर दी। सौरभ घायल अवस्था में घर पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिवार को दी। परिवार वाले शिकायत लेकर पहुंचे। यहां स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि, यहां भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके चलते लाठी - डंडे भी खुलकर निकल आए। कैंट थाना परिसर के पास भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख कैंट थाने के साथ, मोतीनगर, कोतवाली, सिविल लाइन थाना प्रभारी भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों को शांति बनाए रखने की हिदायत भी दी है।