रफीक खान
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पिछले दिनों हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना को जहां प्रथम दृष्टया नॉर्मल एक्सीडेंट माना जा रहा था। पुलिस जांच के सामने उसकी असलियत उजागर हो गई। मामले में खुलासा हुआ कि टाइल्स कारोबारी एक भाजपा नेता की प्रेमिका का शादी से इनकार और दूसरी जगह बातचीत पक्की हो जाने के कारण उसने पूरी फैमिली को खत्म करने की साजिश रच डाली थी। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया है तथा पूछताछ की जा रही है। Police investigation into the horrific road accident revealed a plot to eliminate the girlfriend's entire family.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम केनूद के पास हुआ भीषण सड़क हादसा अब हत्या की साजिश में बदल गया है। पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली थी कि एक युवती को उसके घर में रोका जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो ऐसा कुछ नहीं मिला, लेकिन इसी दौरान पूरे मामले की कड़ी सामने आ गई। जांच में पता चला कि युवती का मूंदी के एक भाजपा नेता टाइल्स व्यवसायी सनावद क्षेत्र के भाजपा नेता लवकुश से प्रेम संबंध था। उसने युवती के परिवार वालों पर शादी का दबाव बनाया लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। बल्कि दूसरी जगह शादी तय हो गई। इसके बाद पूरी फैमिली को खत्म करने का गेम प्लान शुरू हो गया। वह अपनी कार लेकर पीछे गया और सामने से उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे युवती के भाई सौरभ और मां सुमन बाई की मौत हो गई। सारिका, रविंद्र राठौर और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस अब एक्सीडेंट के इस मामले को हत्या और हत्या की साजिश जैसी गंभीर धाराओं में परिवर्तित करेगी।
