रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया तिराहे के समीप व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर के कर्मचारी नेता की शुक्रवार तथा शनिवार की दरमियां आधी रात को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शहडोल से जबलपुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर सवार कर्मचारी नेता 36 वर्षीय असीम दुबे एक शादी समारोह से भाग लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। टक्कर में उन्हें शरीर के सभी अंगों पर इतनी गंभीर चोट पहुंची कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में व्हीकल फैक्ट्री और ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के कर्मचारियों तथा कर्मचारी नेता एकत्रित हो गए हैं। The accident occurred at midnight near Khamaria Hospital intersection in Jabalpur; they were returning home from a wedding ceremony.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मृतक असीम दुबे ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लाई फेडरेशन की व्हीकल फैक्ट्री कार्य समिति के सचिव थे। कहां जाता है कि शहडोल से जबलपुर की ओर आ रही एंबुलेंस उनकी बाइक (MP-20-ZA-1445) को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। असीम दुबे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं एंबुलेंस में सवार मरीज को भी संबंधित अस्पताल रवाना कराया गया।
