परिजनों ने खोली पोल, तब पुलिस ने की सख्त पूछताछ, खुल गया मर्डर मिस्ट्री का पूरा राज - khabarupdateindia

खबरे

परिजनों ने खोली पोल, तब पुलिस ने की सख्त पूछताछ, खुल गया मर्डर मिस्ट्री का पूरा राज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में लव ट्रायंगल का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पति ने अपनी पत्नी को नाबालिक गर्लफ्रेंड तथा एक अन्य नाबालिक के साथ मिलकर पहले मौत के घाट उतारा और फिर फांसी का फंदा बनाकर पेड़ पर लटका दिया। हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों का प्रयास यह था कि मामला आत्महत्या का बन जाए। हालांकि पुलिस की जांच में परिवार जनों ने ही पूरी पोल खोल दी। पति से जब पुलिस ने सख़्ती के साथ पूछताछ की तो राज फाश हो गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। The family revealed the truth, then the police conducted a strict interrogation, the entire secret of the murder mystery was revealed.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि 15 अप्रैल को ग्राम सिंघौरा निवासी शैलेष कुमार महरा (24) ने अपनी पत्नी गुड़िया महरा के निगौरा रेलवे स्टेशन से लापता होने की रिपोर्ट चौकी वेंकटनगर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला को तलाश शुरू की। जांच के दौरान 18 अप्रैल को उमरिया बीट के जंगल क्षेत्र (बीट क्रमांक 313) में सिद्धबाबा मंदिर की पहाड़ी के पीछे एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। शव की पहचान गुड़िया महरा के रूप में की गई। जांच के दौरान मृतका के परिजनों से पूछताछ के दौरान पुलिस को चौंका देने वाली जानकारी मिली। पुलिस को पता चला कि आखिरी बार मृतिका को उसके पति शैलेष और उसकी नाबालिग प्रेमिका के साथ देखा गया था। पूछताछ में पति ने अपराध स्वीकार कर लिया। 14 अप्रैल की सुबह उसने अपनी नाबालिग प्रेमिका और एक अन्य नाबालिग साथी के साथ मिलकर पत्नी का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने मिलकर शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या समझ में आए।