रफीक खान
मध्य प्रदेश के मैहर में स्थित शारदा माता मंदिर से बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे परिवार की बोलेरो जीप में ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने इतनी तेज टक्कर मारी कि वह उचट कर आग के गोले में तब्दील हो गई। बोलेरो में तेज धमाके के साथ आग लगी और उसमें सवार सभी नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें एक ही परिवार के आठ लोग तथा 9वां ड्राइवर शामिल है। वहीं ट्रक ने बोलेरो के आगे चल रही स्विफ्ट कार को भी चपेट में ले लिया और घिसटते हुए कार ट्राले में जा घुसी। घटना में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। Bolero turns into a ball of fire after brake failure, collision with truck, Swift car gets dragged and gets stuck inside the trailer
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि हादसा देर रात रीवा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर हुआ। जिगना थाना नारायणा निवासी अरुण सिंह परिवार सहित मध्य प्रदेश के मैहर से बच्चे का मुंडन करवाकर यूपी लौट रहे थे। एक तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिससे वह बेकाबू हो गया और आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्राले से जा टकराईं। रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर के बाद बोलेरो उछली और तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। जबकि, स्विफ्ट कार ट्रक और ट्रॉले के बीच में फंस गई। आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। बोलेरो सवार सभी लोग जिगना थाना के नरैना गांव मिर्जापुर के रहने वाले थे।
