बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज निकलवा रही - khabarupdateindia

खबरे

बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज निकलवा रही


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में रांझी थाना अंतर्गत क्षेत्र शिव शक्ति चौराहे पर गुरुवार को सुबह दिनदहाड़े एक युवा सिविल इंजीनियर कांट्रेक्टर को गोली मार दी गई। बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार संभवत: मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे, पुलिस ने सिविल ठेकेदार को इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा दिया है। आरोपियों का पता लगाने पुलिस आसपास की सीसी कैमरा के फुटेज निकलवा रही है। Two bike-borne miscreants carried out the crime; police are retrieving footage from nearby CCTV cameras.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि क्लेरिंस उर्फ राजा (32) रांझी जा रहा था। इसी दौरान चेहरा ढंके दो युवक बाइक से उसके पास पहुंचे और सिर पर फायरिंग कर दी। गोली मारने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। ऐसा कहा जा रहा है कि क्लेरिंस आयुध निर्माणी खमरिया और नगर निगम में सिविल वर्क के ठेके लिया करता है। पुलिस इस एंगल पर की जांच कर रही है कि ठेकेदारी की प्रतिस्पर्धा से जुड़ा कोई विवाद तो घटना के पीछे की वजह नहीं है।