जबलपुर के गढ़ा धनवंतरी नगर में हुई घटना, आरोपी कार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार - khabarupdateindia

खबरे

जबलपुर के गढ़ा धनवंतरी नगर में हुई घटना, आरोपी कार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में गौर इलाके के बाद गढ़ा धनवंतरी नगर क्षेत्र में हिट एंड रन की एक घटना बुधवार को घटित हो गई। यहां एक कार चालक द्वारा काफी तेज गति से तीन लोगों को कुचल डाला। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस के अनुसार कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि कहीं यह घटना हत्या जैसी किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है? फिलहाल पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। The incident took place in Gadha Dhanvantari Nagar, Jabalpur; the accused car driver was arrested by the police.

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि गणेश प्रसाद कुशवाह (38) और उनके बेटे शुभम (15) एक शादी में शामिल होने के लिए इलाके में आए थे। जब वे अपने घर महाराजपुर लौट रहे थे, तभी पानी खरीदने के लिए एक दुकान के सामने मोटरसाइकिल से रुक गए। पिता और पुत्र जब अपनी बाइक के पास खड़े थे, तभी वहां पर तेज रफ्तार कार क्रमांक MP20ZB2934 आई और सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। साथ ही पंकज साहू (30) को भी टक्कर मार दी। पंकज भी अपनी दोपहिया वाहन के साथ उसी जगह पर रुका हुआ था।ऐसा बताया जा रहा है कि कार चालक रंझी इलाके का रहने वाला है और उसे पकड़ लिया गया है। मेडिकल जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। कार चालक के साथ और कौन था इसका भी पता लगाया जा रहा है।