रफीक खान
मध्य प्रदेश के खंडवा-बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने बुधवार को तड़के सुसाइड कर लिया। वे सुबह करीब 4:00 बजे अपने खेत पहुंचे और वहां कुएं में छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से उनका शव बाहर निकाला जा सका। पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। घटना के पीछे कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। सांसद के भाई का केलों का पुराना तथा बड़ा बड़ा कारोबार है। He committed suicide at his farm in the early hours of the morning. The banana business is a long-standing and large business. Police are investigating the cause.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल का खेत के कुएं में संदिग्ध अवस्था में शव मिला। सूचना मिलते ही भोलड़ा गांव स्थित निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, रिश्तेदारों की भीड़ लग गई है। बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल सुबह करीब 4 बजे खेत पहुंचे और वहां बने कुएं में कूद गए। सूचना मिलते ही कलेक्टर व एसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का ऐसा मानना है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। विश्वनाथ पाटिल तड़के करीब 4 बजे चुपचाप अकेले ही अपने घर से निकले। उन्होंने गृह ग्राम बोहरडा में खेत के कुएं में कूदकर जान दी। खेत स्वयं का ही है। घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों की मदद से शव निकाला गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका।
.jpg)